फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Long queues outside the Dermatology OPD

Faridabad News: चर्म रोग ओपीडी के बाहर लगी लंबी कतार

Tue, 10 Mar 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Long queues outside the Dermatology OPD
बीके नागरिक अस्पताल में बढ़े त्वचा से संबंधित मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में इन दिनों चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खुजली, जलन, लाल या सफेद चकते, त्वचा का सूखापन, सूजन और दर्द जैसी शिकायतें लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी के बाहर सुबह से ही मरीजों की कतार लग जाती है और कई बार मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।

हालांकि अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में दो चर्म रोग विशेषज्ञ मरीजों को देखते हैं। ओपीडी के कमरा संख्या-4 में डॉ. डीएस राठी और कमरा संख्या-5 में डॉ. रुचिका गर्ग त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार कर रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 निवासी मरीज सुनील कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से त्वचा पर खुजली और लाल चकते हो गए थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल आना पड़ा। वहीं बल्लभगढ़ की रहने वाली कविता ने बताया कि अचानक बढ़ी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से उनके त्वचा में चलन और सूखापन बढ़ गया है, इसलिए उपचार के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें: डॉ. डीएस राठी

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस राठी ने बताया कि दिन और रात के तापमान के बीच अंतर की वजह से त्वचा संबंधी समस्याओं का बढ़ना सामान्य बात है। इस दौरान फंगल संक्रमण, एलर्जी और त्वचा के संक्रमण के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, त्वचा को सूखा रखने, अधिक पसीना होने पर कपड़े बदलने और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा या क्रीम इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। साथ ही समस्या बढ़ने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed