फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Long-distance bus services affected by shortage of conductors.

Faridabad News: परिचालकों की कमी से लंबी दूरी की बस सेवा प्रभावित

Wed, 09 Sep 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Long-distance bus services affected by shortage of conductors.
मंगलवार को अलीगढ़ रूट पर केवल पांच बसों का ही संचालन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोडवेज बस डिपो में परिचालकों की कमी का असर अब लंबी दूरी की बसों पर पड़ने लगा है। कर्मचारियों की कमी के चलते डिपो प्रबंधन ने फिलहाल अलीगढ़ समेत कुछ दूरदराज के रूट पर बसों का संचालन कम कर दिया है। मंगलवार को भी अलीगढ़ रूट पर मात्र 5 बसों का ही संचालन किया गया। सामान्य दिनों में इस रूट पर करीब 12 से 15 बसें चलती हैं। इन रूटों पर जाने वाले परिचालकों को लोकल और नजदीकी रूट पर लगाया गया।

फरीदाबाद रोडवेज डिपो से रोजाना करीब 160 बसों का संचालन विभिन्न रूट पर किया जाता है। इनमें आगरा, अलीगढ़, पलवल और गुरुग्राम समेत कई मार्ग शामिल हैं। डिपो में कुछ समय पहले तक परिचालकों की संख्या पर्याप्त थी। इनमें 20 से अधिक ऐसे परिचालक भी थे, जिन्हें सजा के तौर पर फरीदाबाद डिपो में ड्यूटी पर लगाया गया था। अब इन परिचालकों का दूसरे डिपो में तबादला कर दिया। जिस वजह से परिचालकाें की कमी हो गई।
विज्ञापन



गुरुग्राम, पलवल और सोहना रूट पर बढ़ाया संचालन

दूरदराज के रूट से कम की गई बसों को गुरुग्राम, पलवल और सोहना जैसे लोकल व नजदीकी मार्गों पर लगाया जा रहा है। डिपो प्रबंधन का कहना है कि इन रूट पर रोजाना यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय बसों में अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में उपलब्ध परिचालकों के बीच उन रूट पर बसें चलाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां यात्रियों की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि परिचालकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है। कई बार परिचालक उपलब्ध नहीं होने के कारण बसें डिपो में खड़ी रह जाती हैं। उपलब्ध कर्मचारियों के अनुसार ही रूट का संचालन करना पड़ रहा है। ऐसे में लंबी दूरी के रूट की बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed