फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Long cuts in summer, people blocked the road

Faridabad News: गर्मी में लग रहे लंबे-लंबे कट, लोगों ने सड़क की जाम

Fri, 23 Jun 2023 06:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Long cuts in summer, people blocked the road
फोटो-
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान, लोगों ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लगभग 5 दिनों से बिजली कटौती से परेशान धीरज नगर व टीटू कॉलोनी के लोगों ने पल्ला बाईपास रोड जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के कारण करीब एक घंटा यातायात प्रभावित रहा। सूचना के बाद मौके पर पुलिस व बिजली निगम के जेई ने पहुंचकर जाम खुलवाया।

तापमान बढ़ने से शहर में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग सड़कों पर उतरकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे धीरज नगर व टीटू कॉलोनी के लोगों ने बिजली कटौती से परेशान होकर पल्ला बाईपास रोड जाम कर दिया। जिससे लगभग एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पल्ला पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शिवम शर्मा व मधु ने बताया कि पिछले करीब 5 दिनों से दिन और रात में हर दो घंटे के बाद 5-10 घंटे के कट लग रहे हैं। इस समस्या से 500 से ज्यादा परिवार प्रभावित हैं, गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल है। जन प्रतिनिधियों व बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दी। बिजली नहीं आने के कारण घरों में पेेयजल सप्लाई प्रभावित है। ऐसे मेें लोग महंगे टैंकरों और व आसपास के एरिया से पानी लेकर आने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

इन हिस्सों में रही दिक्कत
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, जीवन नगर, सेक्टर-55, 58, पर्वतीय कॉलोनी, मुजेसर, इंद्रा नगर, ऑटो पिन, एनआईटी-5, ओल्ड फरीदाबाद सहित ग्रेटर फरीदाबाद के कई हिस्सों में 2-5 घंटे तक बिजली कटौती रही।

----------
लोगों से बातचीत
पिछले 5 दिनों से बिजली कटौती से जूझ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया, गर्मी से बुरा हाल है।
-निखिल पांडेय, स्थानीय निवासी
-----------

हर दो घंटे बाद 5-10 घंटे के कट लग रहे हैं। लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। जिससे काफी परेशानी हो रही है। -राजेश शर्मा, स्थानीय निवासी।
-----------
अधिकारी से बातचीत
बिजली से संबंधित प्रदर्शन की जानकारी मिली है, एरिया में मरम्मत कार्य जारी है, लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed