फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lok Sabha level rally to be held in Mohana will be historic: Dr. Ajay Chautala

मोहना में होने वाली लोकसभा स्तरीय रैली होगी एतिहासिक: डॉ. अजय चौटाला

Wed, 26 Jul 2023 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha level rally to be held in Mohana will be historic: Dr. Ajay Chautala
- जेजेपी अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी में जुटी, 30 जुलाई को होने वाली रैली की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जेजेपी भी जुट गई है। इसे लेकर 30 जुलाई को मोहना में पार्टी लोकसभा स्तर पर रैली करने जा रही है। इसे लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने बुधवार को गांव अनंगपुर स्थित फार्म हाउस पर कार्यकर्ता सम्मेलन किया। उन्होंने कहा है कि जजपा के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। बिना किसी संगठन के उपमुख्यमंत्री ने 10 विधायक लेकर आए थे। अब प्रदेश में संगठन मजबूत है और श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लिए मोहना की रैली ऐतिहासिक होगी।

डाॅ. अजय चौटाला ने कहा कि प्रजातंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनशक्ति होती है, जनता जिसके साथ होती है, सत्ता शिखर पर पहुंचता है। पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए मिशन दुष्यंत 2024 चलाया हुआ है। जिसके तहत सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरूआत सोनीपत से हो चुकी है और 30 जुलाई को फरीदाबाद के मोहना में रैली का आयोजन होगा। इसलिए जजपा कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र में होने वाली रैली में जी जान से जुट जाए। प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ही पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की विरासत के सभी मायने में हकदार है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़, प्रेम सिंह धनखड़, उमेश भाटी, राजेश भाटिया, हरि राम किराड़, माणिक मोहन शर्मा, हरमीत कौर, कृष्ण कपासिया, सतीश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed