फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   LLB student jumps from thirteenth floor of society, dies

Faridabad News: सोसाइटी की तेरहवीं मंजिल से कूदा एलएलबी का छात्र, मौत

Sat, 25 Nov 2023 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
LLB student jumps from thirteenth floor of society, dies
परिजन बोले - मानसिक रूप से परेशान था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर शनिवार सुबह एलएलबी के छात्र ने जान दे दी। मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार के पटना स्थित कदम कुआं निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु के रूप में हुई है। युवक मानव रचना युनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को मौके से कोई कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, दिव्यांशु के पिता विरेश कुमार पटना के एक निजी बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बेटा और पत्नी ओमेक्स सोसाइटी की तेरहवीं मंजिल पर रहते थे। युवक अपने माता-पिता की अकेली संतान था। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। करीब आठ बजे दिव्यांशु ने अपने फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी। सोसाइटी में सैर कर रहे लोगों ने अचानक से जोरदार आवाज सुनी और दौड़कर पास आए। युवक को उंचाई से गिरा देख सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दिव्यांशु को पास के निजी अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed