{"_id":"6a1499eb23061e9d550b3a34","slug":"literature-lovers-enjoyed-ghazals-songs-and-poems-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70876-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साहित्य प्रेमियों ने गजल, गीत और कविताओं का आनंद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साहित्य प्रेमियों ने गजल, गीत और कविताओं का आनंद लिया
विज्ञापन
एनएचपीसी कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएचपीसी कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में शनिवार को साहित्य, संगीत और कला से सराबोर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन हुआ। साहित्य संगीत कला सेतु सोसाइटी फरीदाबाद और एनएचपीसी फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगीत एवं कवि सम्मेलन में शहर के
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक आरटी नाथन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में साहित्य और कला के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी संस्था को सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक आरके वर्मा ने की, जबकि विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक कर्मचंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष हुकम सिंह दहिया जिज्ञासु, उपाध्यक्ष श्रीचंद भंवर, कवि दीपक सैनी, लटूरी लट्ठ, कवयित्री रजनी सिंह अवनी और डॉ. ज्योति उपाध्याय ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गजल और काव्य पाठ की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।