फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Linus Clubs of Faridabad celebrated Durga Puja at Gymkhana Club

Faridabad News: जिमखाना क्लब में लीनस क्लब्स ऑफ फरीदाबाद ने मनाया दुर्गोत्सव

Sun, 28 Sep 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Linus Clubs of Faridabad celebrated Durga Puja at Gymkhana Club
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित जिमखाना क्लब में दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर लीनस क्लब फरीदाबाद और लीनस क्लब संयोजन ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मेले के अंतर्गत आगंतुकों को ऐसे स्टॉल से खरीदारी का अवसर मिला, जो विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों और महिला उद्यमियों की ओर से संचालित थे। इस पहल का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाना है। लीनस दुर्गोत्सव केवल मां दुर्गा की शक्ति का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में साहस और प्रेरणा देने वाले विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों एवं महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण का भी प्रतीक बना। लीनस क्लब फरीदाबाद की अध्यक्ष ईशा गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए सच्ची भक्ति सेवा में है और सच्चा उत्सव करुणा में। लीनस दुर्गोत्सव के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक छोटा-सा योगदान देना चाहते हैं। इस आयोजन में लीनस क्लब्स से मुख्य रूप से ममता अग्रवाल, सविता कोहली, मोनिका गुप्ता, स्वाति गुप्ता, नीतू राजपूत, ममता गोयल, अंजू अरोड़ा, ज्योति सिंघल, अलका सिंगल उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed