फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Leopard panic in Anangpur village

अनंगपुर गांव में तेंदुए से दहशत

Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Leopard panic in Anangpur village
अनंगपुर गांव में तेंदुए से दहशत
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित अरावली की तलहटी में बसे अनंगपुर गांव में तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीण दहशत में है। एक ग्रामीण के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ टहलता दिखाई देने के बाद लोग सतर्क हो गए। ग्रामीणों ने रात्रि पहरा बढ़ा दिया है। साथ ही इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी है। लोगों को अरावली पहाड़ की ओर जाने से मना कर दिया है।

अनंगपुर गांव निवासी ऋषिपाल भड़ाना ने बताया कि गांव तीनों ओर से अरावली जंगल से घिरा हुआ है। जंगल में अक्सर तेंदुआ दिखाई देता रहता है। उनके भाई कृपाल गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में पशु पालन करते हैं। इनके कई पशुओं को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है, मगर अभी तक तेंदुआ ने गांव की ओर रुख नहीं किया था। ऋषिपाल ने बताया कि जो सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही है वह दो दिन पहले की है। तेंदुआ के गांव के पास दिखाई देने से ग्रामीण घबराए हुए हैं। इसकी सूचना वन्य प्राणी जीव विभाग के अधिकारियों को दी गई है। वन्य प्राणी जीव विभाग के निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि अनंगपुर गांव अरावली पहाड़ से बिल्कुल सटा हुआ है। जिस घर के पास तेंदुआ दिखाई दिया है वह जंगल के काफी अंदर है। जंगली जानवर रास्ता भटककर भी रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं। एक टीम को गांव में तैनात कर दिया गया है जो जंगल में तेंदुआ की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed