{"_id":"64a01d6643fc89c19602334c","slug":"leftover-meat-thrown-in-front-of-temple-two-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8068-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कुर्बानी में बचे मांस को मंदिर के सामने फेंका, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कुर्बानी में बचे मांस को मंदिर के सामने फेंका, दो गिरफ्तार
Sat, 01 Jul 2023 06:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मिले थे अवशेष
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईद के मौके पर दी कुर्बानी के बाद बच गए पशु मांस के अवशेष को मिट्टी में दबाने या आबादी से दूर फेंकने के बजाय शरारती तत्वों ने गुरुग्राम रोड स्थित त्रिवेणी हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को लोग मंदिर दर्शन करने गए तो मांस के टुकडे़ देख आक्रोशित हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के कुछ घंटों के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पल्ला नंबर-एक निवासी पंकज जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को अपने दोस्त अनिल कौशिक, राजेश गोयल, पुनित वशिष्ठ, अनिल यादव, पवन बैंसला व अन्य के साथ गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड पर बने त्रिवेणी हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। यहां रोड किनारे काफी मात्रा में पशुओं के अवशेष दिखाई दिए। इससे दूर तक दुर्गंध आ रही थी। आरोप है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से पशु के अवशेष फेंके गए। पुलिस ने पशु अस्पताल से डॉक्टर बुलाकर मांस व अन्य सामान के सैंपल कराए। आरोप है कि बड़खल गांव निवासी अमीन मवेलिया, सुन्नी, जुनैद, मुकीम, ओबिरुल, चांद और फतेहपुर तगा निवासी वसीम ने इसे अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देख डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान ने थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी।
पाली चौकी प्रभारी एसआई सतीश कुमार की अगुवाई में बृहस्पतिवार रात बड़खल गांव में छापेमारी कर ओबिरुल और नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कसाई हैं। ईद के मौके पर कुर्बानी के बाद जो अवशेष बच गए थे, उन्होंने ज्यादा आगे ले जाने की बजाय मंदिर के सामने ही फेंक दिए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।