फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Left parties to protest against Trump government's anti-India policies on September 30

Faridabad News: वामपंथी पार्टियां ट्रंप सरकार की भारत विरोधी नीतियों के खिलाफ 30 सितंबर को करेंगी प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Left parties to protest against Trump government's anti-India policies on September 30
अमेरिका से आयातित कपास में 11 फीसदी की छूट को बताया नुकसानदायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वामपंथी पार्टियां ट्रंप सरकार की भारत विरोधी नीतियों के खिलाफ 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। सीपीआई के एनआईटी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। पार्टियों का कहना है कि अमेरिकी साम्राज्यवाद के द्वारा भारत पर लगाए जा रहे टैरिफ और एच वन-बी बीजा नाजायज है।

वामपंथी पार्टियों के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार को अमेरिकी दबाव में आने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की ओर से अमेरिका से आयातित कपास में 11 फीसदी की छूट देना नुकसानदायक है। इससे हमारे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। उनकी कपास सस्ते दामों में बिकेगी, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


इस बैठक में सीपीएम के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल पार्टी के सदस्य शिव प्रसाद और सीपीआई के जिला सचिव आर एन सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता विशंभर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed