फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   LED bulbs will be installed at public places in villages

Faridabad News: गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे एलईडी बल्ब

Mon, 26 Jun 2023 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
LED bulbs will be installed at public places in villages
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय में कॉमन एरिया लाइटनिंग कैंपेन फाॅर रूरल सेक्टर के तहत जिले की पांच ग्राम पंचायतों को एलईडी बल्ब वितरित किए गए। यह जिले की ग्राम पंचायतों कोराली, मंधावाली, डीग, मंझावाली और कंवारा के सरपंचों को नवीकरणीय उर्जा विभाग फरीदाबाद के स्टाफ की मौजूदगी में बांटे गए।

एडीसी ने बताया कि एलईडी बल्ब को देने का मुख्य उद्देश्य स्कूल, काॅलेज, हॉस्टल, धार्मिक स्थान, पार्क, मंदिर, गुरुद्वारा, सामुदायिकभवन, सीएचसी/पीएचसी व पंचायतघर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगे पारंपरिक प्रकाश बल्ब को बदलकर लगाना है ताकि उर्जा संरक्षण किया जा सके। ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा यह भी हिदायत दी गई की कि जिन पारंपरिक प्रकाश बल्बों को बदला जाए उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के परियोजना अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम सरपंच के समक्ष नष्ट किया जाये। इस दौरान विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी रविकांत, अमित समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed