{"_id":"5739bfd14f1c1bd918ac7ad9","slug":"lawyers-give-memo-for-monkey-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से परेशान वकीलों ने डीसी को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से परेशान वकीलों ने डीसी को दिया ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों ने बंदरो के आतंक से परेशान होकर जिला उपायुक्त चन्द्रशेखर के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गौरव अन्तिल को सौपा। ज्ञापन बार कांउसिल पंजाब एंड हरियाणा कमेटी के सदस्य शिवदत्त वशिष्ट के नेतृव में वकीलों ने दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बंदरो का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन वकील और मुव्वकिल इनके शिकार हो रहे हैं। दोपहर बाद तो वकीलों की टीन शेड के नीचे उत्पात मचाते हैं। कई बार वकीलों की फाइलों को लेकर भाग जाते हैं और उन्हें फाड़ देते हैं।
विज्ञापन
वकीलों का सीटों पर बैठना बंदरो ने मुश्किल कर दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता दलपत सिंह ने कहा कि बंदरों को पकड़ कर कोर्ट परिसर से कही दूर छोड़ा जाए। इसकी समस्या ग्रीवेन्स कमेटी में रखी जा चुकी है लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता ओपी यादव, राजीव राणा, सतवीर शर्मा, सतीश चौहान, छैल मोहन, महेन्द्र चौधरी, कुलदीप जोशी, सतपाल नागर, विजय यादव, भूपेन्द्र पारासर, प्रेम चन्द सैनी, अनील तोमर आदि थे।