फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lawyer duped of Rs 14.25 lakh in the name of medical seat

Faridabad News: मेडिकल सीट के नाम पर वकील से 14.25 लाख की ठगी

Sun, 19 Apr 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lawyer duped of Rs 14.25 lakh in the name of medical seat
कॅरिअर प्लान-बी कंपनी के संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- नीट पीजी में एडमिशन का झांसा देकर फरीदाबाद के एडवोकेट से हुई ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एक वकील से उनके बेटे का मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर 14.25 लाख रुपये ठग लिए गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार को गैंगस्टर का डर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। डीसीपी सेंट्रल के आदेश पर थाना सेंट्रल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सेक्टर-12 अदालत में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अजय कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसके बेटे आरुष ने नीट पीजी की परीक्षा दी थी। इसके बाद उनके पास कॅरिअर प्लान-बी कंपनी से प्रियंका नामक महिला का फोन आया। उसने अच्छे मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का दावा किया और गुरुग्राम स्थित ऑफिस बुलाया। वहां उसकी मुलाकात कंपनी की हेड शहनाज हुसैन से कराई गई। आरोपियों ने राजस्थान के एक मेडिकल कॉलेज में सीट बुक कराने का झांसा देकर विश्वास में लिया और अक्तूबर 2024 में काउंसलिंग के नाम पर 1.50 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग तारीखों में यूपीआई के जरिये 2.75 लाख रुपये शहनाज के खाते में ट्रांसफर कराए गए। मार्च 2025 में सीट कंफर्म होने का झांसा देकर 10 लाख रुपये गुलाम हुसैन नामक व्यक्ति के खाते में आरटीजीएस कराए गए। शहनाज के कहने पर जब पीड़ित परिवार बीस मार्च 2025 को एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर पहुंचा। वहां पता चला की आरुष के नाम पर कोई सीट बुक नहीं है और न ही गुलाम हुसैन नाम का कोई व्यक्ति यहां कार्यरत है। जब अधिवक्ता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। थाना सेंट्रल में 17 अप्रैल को आरोपी प्रियंका, शहनाज हुसैन और गुलाम हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed