फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Law student was killed for losing a cricket match

क्रिकेट मैच हारने पर की दी थी विधि छात्र की हत्या, एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Law student was killed for losing a cricket match
Law student was killed for losing a cricket match
फरीदाबाद। एक जनवरी को गांव सागरपुर में की गई विधि छात्र की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सागरपुर निवासी हरिओम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने वारदात में शामिल आरोपी प्रताप और आशीष को दो जनवरी को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी मुख्य आरोपी हरिओम के बारे में जानकारी दी। 6 जनवरी को हरिओम को पलवल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 साल पहले राहुल और हरिओम के बीच गोवर्धन के दिन झगड़ा हो गया था। 26 दिसंबर को राहुल और हरिओम की टीम के बीच 300 रुपये की शर्त लगाकर क्रिकेट मैच हुआ था। इसमें हरिओम हार गया। हरिओम ने राहुल को पैसे देने के बहाने सुनपेड़ रोड पर बुलाया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें राहुल की मौत हो गई और रिंकू को भी चोटें आई थी। क्राइम ब्रांच ने हरिओम को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। उससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जायेगी और वारदात में प्रयोग चाकू एवं कपड़े बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed