{"_id":"61d876b7c73ae30a332871da","slug":"law-student-was-killed-for-losing-a-cricket-match-faridabad-news-noi625732550","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच हारने पर की दी थी विधि छात्र की हत्या, एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच हारने पर की दी थी विधि छात्र की हत्या, एक और आरोपी गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Law student was killed for losing a cricket match
Link Copied
फरीदाबाद। एक जनवरी को गांव सागरपुर में की गई विधि छात्र की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सागरपुर निवासी हरिओम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने वारदात में शामिल आरोपी प्रताप और आशीष को दो जनवरी को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी मुख्य आरोपी हरिओम के बारे में जानकारी दी। 6 जनवरी को हरिओम को पलवल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 साल पहले राहुल और हरिओम के बीच गोवर्धन के दिन झगड़ा हो गया था। 26 दिसंबर को राहुल और हरिओम की टीम के बीच 300 रुपये की शर्त लगाकर क्रिकेट मैच हुआ था। इसमें हरिओम हार गया। हरिओम ने राहुल को पैसे देने के बहाने सुनपेड़ रोड पर बुलाया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें राहुल की मौत हो गई और रिंकू को भी चोटें आई थी। क्राइम ब्रांच ने हरिओम को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। उससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जायेगी और वारदात में प्रयोग चाकू एवं कपड़े बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।