{"_id":"6a3ed1ba1db61f3c0b0698e9","slug":"launch-of-gst-fortnight-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73298-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जीएसटी पखवाड़े की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जीएसटी पखवाड़े की शुरुआत
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को देश की कर प्रणाली से जोड़ने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऐतिहासिक कर सुधार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सीजीएसटी फरीदाबाद कमिश्नरेट द्वारा जीएसटी पखवाड़े की शुरुआत की गई है। कमिश्नर रियाज अहमद के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों को देश की कर प्रणाली से जोड़ने की पहल की गई है।
इसी कड़ी में एनआईटी स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और जीएसटी के महत्व व देश के विकास में इसके योगदान पर अपने विचार साझा किए।
इसके साथ ही, आम जनता को इस अभियान से जोड़ने के लिए शहर के एक प्रमुख कामर्शियल मॉल में नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। नाटक के जरिये बेहद सरल और मनोरंजक अंदाज में नागरिकों को टैक्स सुधारों की जानकारी दी गई।