फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Launch of 'Eco-One' in Sector-17: A new initiative towards a greener Faridabad.

Faridabad News: सेक्टर-17 में इको वन का शुभारंभ, हरित फरीदाबाद की दिशा में नई पहल

Sun, 19 Jul 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Launch of 'Eco-One' in Sector-17: A new initiative towards a greener Faridabad.
सेक्टर-17 में मंत्री विपुल गोयल ने किया लोकार्पण, शहर को हरित और स्वच्छ बनाने के अभियान को नई गति देने का संदेश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-17 में शनिवार को इको वन का लोकार्पण कर मंत्री विपुल गोयल ने शहर को हरित और स्वच्छ बनाने के अभियान को नई गति देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इको वन केवल पौधरोपण तक सीमित परियोजना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। यदि लोग अपने आसपास सफाई बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें, तो स्वच्छता अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहर के समग्र विकास पर लगातार काम कर रही है। सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि हाल की बारिश के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर रही, जो योजनाबद्ध विकास कार्यों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही क्लीन और ग्रीन फरीदाबाद का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed