फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Last bus on Manjhawali route at 6 pm

Faridabad News: मंझावली रूट पर अंतिम बस शाम छह बजे

Thu, 29 Jun 2023 06:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Last bus on Manjhawali route at 6 pm
नई समय सारणी के अनुसार सिटी का आखिरी रूट छह बजे का होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मंझावली रूट पर शाम छह बजे के बाद रोडवेज व सिटी बस द्वारा कोई भी बस नहीं चलाई जाएगी। यात्रियों को छह बजे के बाद बस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा।

सिटी बस द्वारा लोगों की सुविधा के लिए 10 रूटों पर 50 बसें चलाई जा रही हैं। बल्लभगढ़ बस डिपो से मंझावली गांव के लिए भी रूट नंबर 909 को शुरू किया गया। इस रूट पर हर 20 मिनट के अंतराल पर सिटी बस का संचालन किया जाता था, लेकिन कुछ समय पहले शाम को 5 बजे के बाद सिटी बस की सेवा को बंद कर दिया गया। इन दिनों सिटी बस रूट पर खराब हो रही हैं, जिसकी वजह से शाम के रूट को चालक व परिचालक मिस कर देते हैं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सिटी बस की नई समय सारणी को तैयार किया गया। नए समयानुसार सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक ही बस का संचालन करने के आदेश दिए गए हैं। शाम छह बजे के बाद मंझावली रूट पर बस का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज की भी नहीं होती सर्विस
रोडवेज विभाग द्वारा बल्लभगढ़ बस डिपो से मंझावली गांव के लिए एक बस का संचालन रोटेशन के जरिए किया जाता है,जो प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे, 8:30 बजे, दोपहर को 1:30 बजे, दोपहर को 3:50 और शाम को 5 बजे मंझावली के लिए डिपो से रवाना होती है। मंझावली में रात्रि ठहराव के बाद बस सुबह वापस बल्लभगढ़ बस डिपो आती है। रोडवेज महासंघ यूनियन के प्रधान सोनू नागर ने बताया कि अरुआ चांदपुर और मंझावली रूट पर रोटेशन को बढ़ाने की मांग की है। महाप्रबंधक लेखराज को अवगत करा दिया गया है। उच्च अधिकारियों से आदेश आने के बाद एक और बस मंझावली के लिए शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डिम्स) के इंचार्ज राजेंद्र खटाना का कहना है नई समय सारणी मिल चुकी है। सिटी बस को शाम को 6 बजे चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed