{"_id":"6a0c9c66f7dcaa643004b3f4","slug":"lakshita-harshika-and-sanvi-dominated-in-swimming-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70334-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तैराकी में लक्षिता, हर्षिका और सानवी का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तैराकी में लक्षिता, हर्षिका और सानवी का रहा दबदबा
विज्ञापन
60 से अधिक तैराकों ने दिखाया दमखम, राज्य स्तर पर पेश करेंगे चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के आयशर स्कूल में सोमवार को जिला स्तरीय तैराकी टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 60 से अधिक बालक और बालिका तैराकों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने पुरुष और महिला वर्ग के अलग-अलग इवेंट्स में अपनी गति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि इस ट्रायल के आधार पर चयनित होने वाले तैराक सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन प्रक्रिया के दौरान महिला वर्ग में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां पर लक्षिता ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 01:22:51 मिनट और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 01:10:17 मिनट में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा 400 मीटर फ्रीस्टाइल में भी वह 05:29:19 के समय के साथ शीर्ष पर रहीं।
वहीं, हर्षिका ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 01:29:11 मिनट, 200 मीटर बटरफ्लाई में 03:05:10 मिनट और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 03:15:71 समय के साथ अलग-अलग प्रतियोगिताओं मे पहले स्थान पर रहीं। इसके ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में सान्वी का दबदबा रहा। उन्होंने 100 मीटर में 01:45:84 मिनट, 200 मीटर में 04:04:80 मिनट और 50 मीटर में 00:46:15 मिनट के साथ ब्रेस्टस्ट्रोक में पहला स्थान हासिल किया। लंबी दूरी की 800 मीटर फ्रीस्टाइल में नियति ने 12:12:94 के समय के साथ बाजी मारी।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में दर्श सिंह, उदित मलिक और मयंक मेहता चमके
पुरुष वर्ग के मुकाबलों में भी कई तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें लंबी दूरी के मुकाबलों में दर्श सिंह ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 04:56:91 मिनट और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में 10:12:90 मिनट के साथ दोनों में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में भी शीर्ष स्थान पाया।
उदित मलिक ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल को महज 01:00:75 में पूरा कर पहला स्थान झटका और 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भी वह अव्वल रहे। बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में मयंक मेहता का एकतरफा जलवा रहा, जिन्होंने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 01:12:74 मिनट, 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 02:40:28 मिनट और 50 मीटर बटरफ्लाई में 00:29:92 सेकंड समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
स्प्रिंट इवेंट्स (50 मीटर) में भी कड़ा मुकाबला
50 मीटर के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इनमें 50 मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग में दिवित 00:29:38 के समय के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में सानवी ने बाजी मारी। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक पुरुष में प्रीत 00:40:09 और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में दर्श कुमार ने 00:36:64 के समय के साथ पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।