फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lakhs of rupees were defrauded in the name of credit card update, investment, gas bill and work from home.

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड अपडेट, इन्वेस्टमेंट, गैस बिल और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 10 May 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were defrauded in the name of credit card update, investment, gas bill and work from home.
पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर थाना एनआईटी ने पिछले कुछ दिनों में ठगी के करीब एक दर्जन अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। इन वारदातों में जालसाजों ने कहीं क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर, तो कहीं गैस बिल और वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने सभी शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर-55 निवासी बुजुर्ग विष्णु दत्त शर्मा के साथ क्रेडिट कार्ड में बदलाव करने के नाम पर 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई। वहीं, डबुआ कॉलोनी निवासी अर्चना के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के अलग-अलग किस्तों में कुल 5.12 लाख रुपये निकाल लिए गए। अर्चना को ठगी का पता तब चला जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया।
विज्ञापन


सेक्टर-22 निवासी संजय चौधरी को गैस का कर्मचारी बनकर फोन किया गया। उन्हें डराया गया कि बिल न भरने पर कनेक्शन कट जाएगा। जालसाजों ने एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से 6,48,006 रुपये निकल गए। इसी तरह सेक्टर-46 निवासी शशीकांता अग्रवाल से आईजीएल कनेक्शन देने के नाम पर 1,60,940 रुपये ठग लिए गए। ठगों ने आईजीएल के लोगो वाले नंबर से कॉल कर उन्हें एक फाइल डाउनलोड करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी-5 निवासी ऋषभ अरोड़ा को टेलीग्राम पर पिमको कंपनी के नाम से निवेश का प्रस्ताव देकर 1.62 लाख रुपये की ठगी की गई। वहीं, सीकरी निवासी सुरेंद्र को फेसबुक पर एक्सिस सिक्योरिटी के नाम से फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 5.75 लाख रुपये का चूना लगाया गया। वाईएमसीए कॉलेज की छात्रा स्नेहा के साथ इंस्टा पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी हुई। उन्हें नोवल लिखने का काम देने का वादा किया गया और रजिस्ट्रेशन व टैक्स के नाम पर 47,594 रुपये हड़प लिए गए। वहीं, विदु भार्गव से केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 67,716 रुपये और समेरा मोगा से होटल बुकिंग के नाम पर 35,346 रुपये ठगे गए। बसेलवा कॉलोनी निवासी शोभा के साथ ब्लिंकिट का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन हैक किया गया और 95,608 रुपये निकाल लिए गए। ये सभी घटनाएं पिछले करीब चार माह में हुई हैं और पुलिस ने सभी मामलों में जांच के बाद संबंधित धाराओं में आठ से नौ मई के बीच प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed