फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lack of public transport makes commuting difficult for societies in Greater Faridabad.

Faridabad News: सार्वजनिक परिवहन की कमी से ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में सफर हुआ मुश्किल

Wed, 09 Sep 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Lack of public transport makes commuting difficult for societies in Greater Faridabad.
कई क्षेत्रों से मुख्य सड़क और मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए नियमित बस और ऑटो नहीं मिलते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में कॉलोनियों और सोसाइटियों का विस्तार तो तेजी से हो रहा है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उस रफ्तार से नहीं बढ़ी है। कई क्षेत्रों से मुख्य सड़क और मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए नियमित बस और ऑटो नहीं मिलते। ऐसे में नौकरी और पढ़ाई के लिए रोजाना सफर करने वाली महिलाओं और छात्राओं को निजी साधनों या ऑनलाइन कैब-बाइक राइड का सहारा लेना पड़ रहा है। ऑनलाइन राइड उपलब्ध होने के बावजूद इसका किराया रोजाना के सफर का खर्च बढ़ा रहा है।

सेक्टर-75, 76, 77, 78, 81, 82, 85, 86 और आसपास के क्षेत्रों में कई आवासीय सोसाइटियां मुख्य मार्ग से अंदर की ओर हैं। यहां से महिलाओं को पहले मुख्य सड़क या मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है। ऑटो समय पर नहीं मिलने पर ऑनलाइन राइड बुक करनी पड़ती है। इससे समय की बचत तो होती है, लेकिन रोजाना आने-जाने के खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। कई बार ऑनलाइन राइडर भी अंदर जाने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन


कामकाजी महिला दया ने बताया कि ऑटो नहीं मिलता तो ऑनलाइन कैब बुक करनी पड़ती है। लेकिन उसका किराया इतना अधिक होता है कि रोजाना लेना मुश्किल है। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा हो तो काफी खर्च बच सकता है। छात्रा नंदिनी ने बताया कि कई बार कॉलेज से लौटते समय वाहन नहीं मिलता। ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। कई ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं, दूसरा विकल्प न होने के कारण मजबूरी में सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed