{"_id":"6a00d6cf7a161174350558b7","slug":"lack-of-basic-amenities-troubles-residents-of-sector-18-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69636-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव से सेक्टर-18 के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव से सेक्टर-18 के लोग परेशान
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 18 में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेते सेक्टरवासी । संवाद
लावारिस पशुओं, गंदे पानी और जर्जर तारों से बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 के निवासी इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में लावारिस पशुओं के आतंक के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
निवासियों के बताया कि सेक्टर में लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, कुत्तों और बंदरों के झुंड राह चलते लोगों को घेर लेते हैं और कई बार काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। महावीर बिश्नोई, विकास, हरीश, अशोक, समरेंद्र, लकी, पवन, सूरज, रोहन, चरण सहित अन्य निवासियों ने बताया कि सेक्टर में पेयजल समस्या भी गंभीर बनी हुई है। घरों में सप्लाई होने वाले पानी में मिट्टी और बदबू आने की शिकायत लगातार बनी हुई है। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सेक्टर का बूस्टिंग स्टेशन भी जर्जर हालत में है। वहीं कई बिजली पोल पर तारों के गुच्छे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों से बातचीत
सेक्टर में बंदरों और कुत्तों के आतंक के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कई बार शिकायतें देने के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। - महावीर बिश्नोई, निवासी
विज्ञापन
फुटपाथों पर शराब के ठेके होने से महिलाओं को आने-जाने में असुविधा होती है। महिलाओं को वहां से निकलने में असुरक्षा का एहसास होता है। -समरेंद्र वर्मा, निवासी
कई गलियों में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इस वजह से असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। -चरण सिंह, निवासी
सेक्टर में पुलिस गश्त के लिए नहीं पहुंचती है। वहीं, पानी की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन को इसका जल्द स्थायी समाधान निकालना चाहिए। -लकी, निवासी
लावारिस पशु सेक्टर में खड़े लोगों के वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हैं। इससे लोगों का काफी नुकसान होता है। - रोहन, निवासी
सेक्टर में टहलने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है और बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित मैदानों का अभाव है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -त्रिलोक सिंह, निवासी