{"_id":"6a777e332f16111482093486","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-driver-flees-faridabad-news-c-24-1-pal1005-126798-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
पलवल।
मुंडकटी थाना क्षेत्र के खटैला मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे हुआ। पुलिस को दी शिकायत में रघुवीर वंशकार निवासी लिधौर खास, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) ने बताया कि वह मजदूरी करता है और खटैला गांव में किराये के मकान में रहता है। उसका जीजा ब्रजेश वंशकार भी उसके साथ रहता था। बृहस्पतिवार की शाम ब्रजेश किसी काम से खटैला मोड़ पर गया था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल ब्रजेश को सरकारी अस्पताल होडल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद