फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Labourer beaten for asking for repayment of 2,000 rupees lent to someone

Faridabad News: उधार के दो हजार रुपये मांगने पर मजदूर को पीटा

Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Labourer beaten for asking for repayment of 2,000 rupees lent to someone
पड़ोसी पर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट-2 में उधार के दो हजार रुपये मांगने पर मजदूर की डंडे और लात-घूंसों से पिटाई की गई। इस हमले में उसके दाएं हाथ की उंगली और घुटने में फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

मुजेसर थाना पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद 28 अक्तूबर को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित साहबलाल पाल ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति उससे अक्सर रुपये उधार लेता था। उसने कई बार रुपये दिए पर पड़ोसी ने वापस नहीं किए। जब साहबलाल ने दो हजार रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। 23 अक्तूबर को सुबह करीब 9 बजे वह दूध लेने जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी मिला और डंडे से उसके दाएं पैर व हाथ पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आरोपी का भाई, पत्नी और बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। साहबलाल के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। दाएं हाथ की अनामिका उंगली और घुटने में फ्रैक्चर पाया गया। इसी पुष्टि के बाद मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed