{"_id":"5fedd3998ebc3e3b903e669b","slug":"laborer-dies-due-to-audi-collision-faridabad-news-noi55705678","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडी की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडी की टक्कर से मजदूर की मौत
फरीदाबाद। गुरुग्राम रोड स्थित एक शैक्षणिक संस्थान के सामने खुदाई का काम कर रहे मजदूर को तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने कुचल दिया। मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम मार्ग पर बनी झुग्गियों में रहने वाले बुधई ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सोनू बुधवार शाम गुरुग्राम मार्ग पर ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के मुख्य गेट के पास खुदाई का काम कर रहा था। उसके साथ में इलेक्ट्रीशियन सूरज और एक अन्य मजदूर राजेश भी थे। सूरज और राजेश के मुताबिक गुरुग्राम की तरफ से आई लाल रंग की ऑडी कार ने खुदाई कर रहे सोनू को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू बुरी तरह घायल हो गया। चालक कार को लेकर मौके से फरार गया। सूरज और राजेश गाड़ी का नंबर भी नोट नहीं कर पाए। गंभीर हालत में सोनू को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार व चालक की तलाश शुरू कर दी है।