{"_id":"66c44b4251071d2ae70c14e7","slug":"laborer-beaten-to-death-in-mirzapur-village-of-faridabad-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए मांगे पैसे तो, कंपनी मालिकों ने पीटकर उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए मांगे पैसे तो, कंपनी मालिकों ने पीटकर उतार दिया मौत के घाट
Tue, 20 Aug 2024 01:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:22 PM IST
सार
मूलरूप से बिहार के छपरा जिले निवासी बेचनशाह फरीदाबाद के गांव मिर्जापुर में एक आरएमसीए प्लांट पर पिछले कुछ माह से काम कर रहा था। प्रति माह 12 हजार रुपये वेतन पर वह कार्य करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के गांव मिर्जापुर में रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए मांगे पैसे तो आरएमसीए प्लांट मालिकों ने एक मजदूर को पीटकर उतारा मौत के घाट उतार दिया। मजदूर ने रविवार रात को घर जाने के लिए पैसे मांगे थे। जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिसके बाद उसे उस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने कंपनी मालिकों और कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने कंपनी मालिक और उसके जीजा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के छपरा जिले निवासी बेचनशाह फरीदाबाद के गांव मिर्जापुर में एक आरएमसीए प्लांट पर पिछले कुछ माह से काम कर रहा था। प्रति माह 12 हजार रुपये वेतन पर वह कार्य करता था। पुलिस के अनुसार, प्लांट मालिकों के ऊपर उसका 65 हजार रुपये बकाया था। कंपनी मालिकों ने उसे अब तक 65 हजार के बजाए 29 हजार दिए। बेचन शाह रक्षाबंधन पर परिवार के साथ छपरा बिहार अपने गांव जाना चाहता था। श्रमिक ने प्लांट मालिक रमेश तिवारी व ज्ञानी से वेतन के बकाया पैसे मांगे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ रमेश का जीजा राजेश और अन्य कर्मी भी मौजूद थे। आरोप है कि देर शाम को सभी वहां बैठकर शराब पी रहे थे। पैसे न देने का विरोध करने पर आरोपियों ने बेचन शाह से जमकर मारपीट की। हमले में घायल बेचन शाह को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर कंपनी मालिक और उसके जीजा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन