फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kurash players hoisted the flag by winning 20 medals

खेल : 20 पदक जीतकर कुराश खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Tue, 11 Aug 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kurash players hoisted the flag by winning 20 medals
फरीदाबाद को बनाया ओवरऑल चैंपियन, 13 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित मेहताब सिंह मेमोरियल इंटर डिस्ट्रिक्ट कुराश चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने कुल 20 पदक झटके, जिसमें 13 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल रहे।

टीम मैनेजर अंकुर शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त को गुरुग्राम कुराश एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 350 बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 5 वर्ष से लेकर 21 वर्ष तक के आयु वर्ग में संपन्न कराई गई। इनमें जिले के 20 खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। इनमें लिटिल मिनी सब जूनियर बालक वर्ग में 16 किलोग्राम भार वर्ग में प्रणील सिन्हा और 30 किलोग्राम भार वर्ग में अद्वितीय श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं लिटिल मिनी सब जूनियर वर्ग में 16 किलोग्राम में आर्जोइ बब्बर, 20 किलोग्राम भार वर्ग में कियाना राणा, 24 किलोग्राम भार वर्ग में कायरा सिंह, 26 किलोग्राम भार वर्ग में अजूनी छाबड़ा और 30 किलोग्राम भार वर्ग में सान्वी सेगान ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


मिनी सब जूनियर बालिका वर्ग में 30 किलोग्राम भार वर्ग में चारु धीमान ने स्वर्ण और 24 किलोग्राम भार वर्ग में नव्या गोयल और रजत पदक जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में नित्या गोयल और 48 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चैतन्या कात्यायन ने स्वर्ण पदक जीता। 48 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में ही अंशिका भारद्वाज ने भी स्वर्ण पदक जीता। 48 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दिशिता फ़ानिश ने रजत पदक जीता। कैडेट बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में अवनी फागना ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लिटिल मिनी सब जूनियर बालक वर्ग में 33 किलोग्राम भार वर्ग में यादवेंद्र सिंह और 36 किलोग्राम में केशव राणा ने स्वर्ण पदक जीता। मिनी सब जूनियर बालक वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में कविश डाबर ने स्वर्ण और इसी भार वर्ग में अथर्व भारद्वाज ने कांस्य पदक जीता। 25 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षवर्धन सिंह के नाम भी कांस्य पदक रहा। कैडेट के बालक वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिकेय चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed