फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   krishnapal gurjar corona infected

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी हुए कोरोना संक्रमित

Thu, 27 Aug 2020 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
krishnapal gurjar corona infected
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। इसके अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी परमजीत चहल सहित एचएसवीपी के 11 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। प्राधिकरण के अलावा लघु सचिवालय स्थित एसडीएम ऑफिस के भवन में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में काम करने वाले 10 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। बृहस्पतिवार को एचएसवीपी व आरटीए कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जितने भी लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में आएं हैं, कृपया वह गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। तीन दिन पहले ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अपने ट्विटर पर साझा की थी। इसके बाद से ही वह भी घर पर ही आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

एचएसवीपी व आरटीए कार्यालयों में भी पहुंचा संक्रमण
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी परमजीत चहल सहित 11 कर्मचारी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में काम करने वाले 10 कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इसका पता लगते ही दोनों विभागों के कार्यालयों को सैनिटाइज कराया गया। बाकी स्टाफ को भी बचाव करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमित सभी अधिकारी व कर्मचारी होम आइसोलेट हो गए हैं। साथ ही इन अधिकारियों व कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले आमजन व अपने सहयोगियों को भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed