{"_id":"571def234f1c1b2875a915d6","slug":"krishna-pal-gurjar-in-jansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम उदय से भारत उदय योजना नए युग की शुरुआत: गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम उदय से भारत उदय योजना नए युग की शुरुआत: गुर्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
कृष्णपाल गुर्जर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वी जयंती के मौके पर जिले में 14 से 24 अप्रैल तक कई कार्यक्रम किए गए। इस दौरान ग्राम उदय से भारत उदय योजना के अंतर्गत लोगों को जागरुक किया गया।
विज्ञापन
रविवार को ग्राम पंचायत फरीदपुर में आयोजित ग्राम सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पूरे देश के ग्रामीण अंचल में चलाया गया ग्रामोदय से भारत उदय अभियान एक नए युग की शुरुआत है जिससे की सभी गांवों के सर्वांगीण विकास की नींव मजबूत होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को जागरूक रहकर प्रधानमंत्री के विचारों को अमल में लाना चाहिए तभी मोदी का सपना साकार होगा और ग्रामोदय से भारत उदय की राह आसान होगी। गुर्जर ने गांव की मूलभूत सुविधाएं पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरपंच सविता देवी, पूर्व सरपंच दयाचंद, भाजपा नेता ओमप्रकाश रक्षवाल, संजय कौशिक, राजपाल, शिव कुमार त्यागी, बीडीपीओ नरेंद्र चौहान व पंचायती राज्य के कार्यकारी अभियंता आरके हुड्डा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर उपायुक्त चंद्रशेखर ने ग्राम पंचायत मांगर में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को अपनाने की अपील की ताकि ग्रामोदय से भारत उदय की मुहिम सफल हो सके। उपायुक्त के साथ फरीदाबाद के एसडीएम महावीर प्रसाद तथा बीडीपीओ प्रदीप कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य संसदीय सचिव एवं सीम त्रिखा ने ग्राम पंचायत मंझावली में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायतों द्वारा गांवों के विकास का खाका तैयार हो गया है।