फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kovaxin will be kept in ESIC Medical College and BK Hospital

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और बीके अस्पताल में रखी जाएगी कोवैक्सीन

Sun, 06 Dec 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kovaxin will be kept in ESIC Medical College and BK Hospital
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। देश में कोविड-19 की वैक्सीन की तैयारियों के साथ ही फरीदाबाद में इसके भंडारण की तैयारी शुरू कर दी गई है। वैक्सीन को एनआईटी तीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और नागरिक अस्पताल बीके में रखा जाएगा। इसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्तर से मरीजों व नर्सिंग स्टाफ का डाटा एकत्रित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

देश में बन रही तीन कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए हाल ही में अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा किया। अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया और जाइडस कैडिला द्वारा विकसित किये जा रहे डीएनए आधारित स्वदेशी टीके के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पीएम ने जल्द टीका आने की बात कही है। कोरोना वैक्सीन भंडारण और वितरण के सभी राज्यों को निर्देश दिए गए। इसी के तहत जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और बीके को बनाया जाएगा सेंटर
विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना की वैक्सीन को रखने के लिए विशेष तापमान की जरूरत होती है। इसके लिए अलग स्टोरेज कक्ष बनाए जाते हैं। वैक्सीन को डीप फ्रीजर और आइसलाइन रेफ्रिजरेटर में रखा जाता है। इसके लिए एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। ईएसआईसी में जिले की अत्याधुनिक लैब है। वैक्सीन भंडारण के लिए उचित जगह है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का पूरा स्टाफ है। इसके साथ ही बीके अस्पताल के ब्लड बैंक में भंडारण कक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को पहले लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में यह वैक्सीन डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को लगाई जा सकती है, जो सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच में रहते हैं। इसके बाद टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
ईएसआईसी में चल रहा वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल
कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोवैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है। शनिवार तक करीब दो सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ट्रायल के सकारात्मक परिणाम आने के साथ वैक्सीन उपलब्ध होना शुरू हो जाएगी।
वैक्सीन की निगरानी के लिए बनाया गया तंत्र
कोविड-19 वैक्सीन की निगरानी के लिए एक तंत्र विकसित किया गया है। इसके तहत निर्धारित प्रोफार्मा में अस्पताल, लैब या अन्य संस्थान में काम करने वाले स्टाफ की सूचना अपडेट की जानी हैं, जिस भी कर्मचारी का डाटा अपडेट किया जाए। उसका फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड छोड़कर) भी अवश्य अपलोड हो। कर्मचारी द्वारा दी गई जानकारी को covidvaccinefaridabad@gmail.com पर भी देना होगा।

सरकार के निर्देश के बाद जिले में कोरोना वैक्सीन भंडारण के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक और नागरिक अस्पताल बीके की ब्लड बैंक में भंडारण की व्यवस्था की जाएगी।
- यशपाल यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed