{"_id":"5da3663e8ebc3e93a629b535","slug":"kk-rao-faridabad-news-noi4671177189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का रण : सादे कपड़ों में गश्त करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का रण : सादे कपड़ों में गश्त करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। शहर में चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने व अराजक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए फरीदाबाद पुलिस सादे कपड़ों में भी ड्यूटी करेंगे। पुलिस आयुक्त केके राव ने एक बैठक कर पुलिस कर्मियों को इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व हरियाणा व राजस्थान समेत एनसीआर के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। दो दिन पूर्व पठानकोट में भी अलर्ट घोषित किया गया है। इसे देखते हुए दिल्ली बॉर्डर से सटे फरीदाबाद शहर में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां सोमवार को प्रधानमंत्री की रैली होनी है। इसके बाद चुनावी रण में बड़े राजनेताओं का आना-जाना लगा रहेगा। ऐसी स्थिति में पुलिस को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार, मॉल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर के विभन्नि स्थाई व अस्थाई नाकों पर भी विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। सुबह-शाम ड्यूटी के समय कई स्थानों पर अस्थाई नाके बना कर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस को कई बड़ी सफलता भी मिली है। पुलिस ने अस्थाई से नाकों पर जांच के दौरान काफी मात्रा शराब बरामद किया व आपराधिक प्रवृति के लोगों को भी गिरफ्तार किया है।