{"_id":"60f56ef38ebc3e79c3711f5a","slug":"khori-demolition-action-not-done-due-to-rain-faridabad-news-noi5943577161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोरी : बारिश के कारण नहीं हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोरी : बारिश के कारण नहीं हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी पर नगर निगम ने खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई को सोमवार को स्थगित कर दिया गया। इससे लोगों को एक दिन के लिए और राहत मिली है। हालांकि बारिश की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मकान तोड़ने के बाद तंबू लगाकर रह रहे लोगों के सामान भीग गए। रातभर बच्चे बिलखते रहे। वहीं तोड़फोड़ मामले में खोरी वासियों की ओर से दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इस पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गांव खोरी में नगर निगम द्वारा पांच दिन से लगातार तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को छठे दिन देर रात से हो रही बारिश शाम तक जारी रही। इस कारण निगम ने तोड़फोड़ कार्रवाई को स्थगित कर दिया। नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि खोरी क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई सोमवार को भारी बारिश की वजह से नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक पूरा प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए खोरी क्षेत्र में तैनात रहा और बारिश रुकने का इंतजार किया गया। इसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। इस वजह अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई को मंगलवार सुबह तक स्थगित कर दिया गया।
मंगलवार सुबह ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर से शुरू कर दी जाएगी। डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि खोरी क्षेत्र में विस्थापित लोगों के लिए बारिश के दौरान रहने व खाने के लिए राधास्वामी सत्संग ब्यास आश्रम में प्रबंध किया गया है। यहां पर खोरी पुनर्वास योजना के तहत आवेदन जमा करवाने के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया है। उन्होंने खोरी क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वयं अपना सामान उठा ले और शांतिप्रिय ढंग से मकानों को खाली कर दें। उन्होंने कहा कि जो लोग शांतिप्रिय ढंग से मकान खाली कर रहे हैं उन्हें पुनर्वास योजना में भी प्राथमिकता दी जाएगी।