फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kerala delegation reached BJP district office, welcomed

Faridabad News: भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा केरल प्रतिनिधिमंडल, हुआ स्वागत

Sat, 14 Feb 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Kerala delegation reached BJP district office, welcomed
संगठनात्मक मजबूती और सुशासन के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई
विज्ञापन

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय अटल कमल में शनिवार को केरल से आए जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ हुए अभिनंदन समारोह में संगठनात्मक मजबूती और सुशासन के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।


जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पार्टी को मिला समर्थन जनता के बदलते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने स्थानीय निकायों को जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए स्वच्छता, आधारभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने भी विचार साझा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। कार्यक्रम में जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed