फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Keep the necessary documents ready before the start of admission

दाखिला शुरू होने से पहले तैयार रखें जरूरी दस्तावेज

Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Keep the necessary documents ready before the start of admission
फरीदाबाद। कॉलेज-आईटीआई में दाखिलों का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में युवाओं को दाखिलों के लिए तैयार रहने के निर्देश दाखिला पोर्टल पर दिए गए हैं। वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों की ओर दाखिले के लिए जरूरी तैयारी करने के निर्देश युवाओं को दिए जा रहे हैं। जरूरी दस्तावेज के रूप में फैमिली आईडी, आधार कार्ड, बैंक की पास बुक, मोबाइल नंबर व पर्सनल ईमेल आईडी सहित हरियाणा मूल निवासी प्रमाण पत्र व आर्थिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
विज्ञापन

आईटीआई व कॉलेजों में जल्द दाखिले शुरू होंगे। इसकी तैयारी जोरों पर हैं। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से आवेदन के इच्छुक छात्रों को दस्तावेज संबंधी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दाखिले के लिए जरूरी माने गए दस्तावेज की सूची भी पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है। वहीं, पहले से उपलब्ध दस्तावेज में नाम-पता संबंधी खामी दूर कराने की हिदायत भी छात्रों को दी गई है। एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार बताते हैं कि दाखिले के समय युवा कई परेशानियां झेलते हैं। इसमें सबसे अधिक चुनौती दस्तावेज की कमी और सही जानकारी अपडेट न होने से होती है। दाखिले अब ऑनलाइन पोर्टल पर सीधे आवेदन के जरिये होते हैं। ऐसे में यह त्रुटि भी बाद में सामने आती हैं। ऐसे में कई युवा दस्तावेज की अनदेखी के कारण दाखिले से वंचित होते हैँ। बेहतर हो कि समय रहते इन खामियों को जांच लें और दाखिले के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

राजकीय नेहरू कॉलेज के प्राचार्य एमके गुप्ता बताते हैं कि ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर ही सीधे किसी भी कॉलेज में आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में दस्तावेज के आधार पर ही मेरिट निकाली जाती है। हालांकि दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग अलग होना, आरक्षण के लिए जाति या रिहाइशी प्रमाण पत्र की कमी के कारण दाखिले में वेटेज न मिलने की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर आईटीआई पहुंचें छात्र
आईटीआई में इस सत्र का दाखिला शेड्यूल पीछे खिसक गया है। वहीं, प्रेक्टिकल क्लास केवल ऑनलाइन चल रही हैं। छात्रों को परेशानी होने पर अब आईटीआई में भी आने की छूट दी गई है। बीते शैक्षणिक सत्र के छात्रों को तीन माह अतिरिक्त समय देकर कक्षाएं लेने का मौका दिया गया है। हालांकि इसके लिए छात्रों को पूर्व सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed