{"_id":"6782185108904e5e7306615e","slug":"kashmiri-youth-visited-historical-and-cultural-places-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-36226-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कश्मीरी युवाओं ने किया ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कश्मीरी युवाओं ने किया ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कश्मीरी युवाओं ने शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद और कुतुबमीनार सहित दिल्ली-एनसीआर में स्थित भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं को इन स्थलों से संबंधित इतिहास से भी अवगत कराया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश की योजना के अनुसार नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद की ओर से कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत यह भ्रमण कराया गया।
नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद की जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने कहा कि कश्मीर घाटी में युवा लोगों के बीच से चुने गए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और शांति के समर्थकों के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही युवाओं को देश के प्रति संवेदनशील बनाना और देश में स्थित सांस्कृतिक, औद्योगिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और शैक्षणिक हित के विभिन्न स्थानों की यात्रा कराना है। प्रतिभागियों को देश की विभिन्न संस्कृतियों से अवगत कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से नित्यानंद यादव, करिश्मा, कांता, पुष्पेंद्र ठाकुर, हिमांशु भट्ट, विजयपाल, देवानंद, किरपण, निशा, वंदना, हर्ष, यूथ लीडर व युवा शामिल रहे।