फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   karan bato notice to the zila mahila president if congress

कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

Fri, 26 Feb 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
karan bato notice to the zila mahila president if congress
बल्लभगढ़। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों को लेकर निकाली गई रैली में उपस्थित नहीं होने और पार्टी कार्यक्रमों की अनदेखी करने वालों पर अब कांग्रेस हाईकमान एक्सन मोड़ पर दिखाई दे रही है। इसी के चलते कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष पर सख्ती दिखाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को पीडीएफ के माध्यम से हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने महिला कांग्रेस फरीदाबाद की शहरी जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज को लिखित में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नोटिस के जरिए पूछा गया है जिला महिला अध्यक्ष अपनी टीम सहित गत 24 फरवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा में शामिल क्यों नहीं हुई थी। इस दौरान कार्यक्रम मेें हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और स्वयं भी मौजूद रहे। पत्र में स्पष्ट लिखा है कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षता सुष्मिता देव के साफ आदेश हैं कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में महिला कांग्रेस को भाग लेना है और स्पष्ट कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए यह मायने नहीं रखता कि संबंधित व्यक्ति कितने बड़े पद पर है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिले के विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया था, लेकिन महिला कांग्रेस शहरी फरीदाबाद की जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज नहीं पहुंची और न ही उनकी टीम की पदाधिकारी और सदस्यों पहुंचे, जो पूरी तरह से पार्टी अनुशासनहीनता में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वे 24 फरवरी को एक अस्पताल में भर्ती थी। इसका मेडिकल संबंधित पदाधिकारी को भेजा गया है। इसकी जानकारी वे पहले ही महिला प्रदेशाध्यक्ष को भेज चुकी है। एक बार फिर इसका जवाब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed