फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kanwar Yatra: Around 2,000 police personnel to handle security duties.

कांवड़ यात्रा: सुरक्षा के लिए 2000 के करीब पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

Thu, 30 Jul 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Around 2,000 police personnel to handle security duties.
25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, सीसीटीवी-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों शिवभक्त हरिद्वार/नीलकंठ से पवित्र गंगाजल लेकर फरीदाबाद से गुजरते हुए विभिन्न शिव मंदिरों की ओर प्रस्थान करेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। संपूर्ण यात्रा के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर राठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, एनआईटी, बल्लभगढ़ एवं सेंट्रल अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की लगातार निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान लगभग 2000 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न ड्यूटियों पर तैनात रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, अपराध शाखा, महिला पुलिस, ईआरवी, राइडर तथा मोबाइल गश्ती दलों को ड्यूटी के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वेट टीमों को भी पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िये

फरीदाबाद पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पहला मार्ग: कालिंदी कुंज (दिल्ली) से एमसीडी टोल होते हुए आगरा कैनाल के साथ-साथ रहेगा। दूसरा मार्ग: बदरपुर बॉर्डर से आउटर बाईपास के माध्यम से तथा तीसरा मार्ग: बदरपुर बॉर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के रास्ते निर्धारित किया गया है।

इन सभी मार्गों पर संबंधित थाना पुलिस लगातार गश्त करेगी, जबकि केजीपी एक्सप्रेस-वे पर विशेष मोबाइल पुलिस पार्टियां तैनात रहेंगी। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

25 से अधिक स्थानों पर रहेगी कड़ी नाकाबंदी

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 25 से अधिक स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की जाएगी। इनमें दुर्गा बिल्डर, आगरा कैनाल मार्ग, सेहतपुर पल्ला पुल, पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, सेक्टर-28/29 पुल, खेड़ी पुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बड़ौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी पुल, चंदावली पुल, सुनपेड़ पुल, जाट चौक, मलेरना चौक, जाजरू चौक, शाहपुरा कलां, शाहपुरा मोड़, डीग पुल, प्याला मोड़, सीकरी चौकी तथा कैली बाईपास सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। इन सभी नाकों पर पुलिस कर्मीयों द्वारा गहन जांच की जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के लिए टीमें तैयार रहेंगी।


आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्गों से चलेगा यातायात
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान आगरा कैनाल के साथ लगने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन लगाए जाएंगे तथा वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। आमजन से अपील है कि वह यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से कांवड़ मार्ग का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed