{"_id":"68bdcd27a8326f24db0ea596","slug":"kanishka-won-gold-in-cbse-national-taekwondo-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50830-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कनिष्का ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कनिष्का ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
कृतिका ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इटावा में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। कनिष्का यादव ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता वहीं कृतिका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और शिक्षण संस्थानों में खुशी का माहौल है।
खिलाड़ियों के परिजनों का कहना है कि बेटियों की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। खासकर ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद दोनों ने कठिन परिश्रम और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
कोच आनंद और हंसराज त्यागी ने कहा कि कनिष्का और कृतिका ने पूरे समर्पण और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और कांस्य पदक जीतना आसान नहीं होता। इन बेटियों ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
खेल विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की उपलब्धियां खेलों में रुचि रखने वाले अन्य विद्यार्थियों के लिए उत्साह और प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।