फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kalka School and NIFC Academy win Manav Rachna Youth Cup

Faridabad News: मानव रचना यूथ कप में कालका स्कूल और एनआईएफसी अकादमी की जीत

Sun, 18 Oct 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kalka School and NIFC Academy win Manav Rachna Youth Cup
फरीदाबाद। मानव रचना यूथ कप टूर्नामेंट में शनिवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु वर्गों में कालका पब्लिक स्कूल, एटमैक्स और एनआईएफसी अकादमी की टीमों ने जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-12 वर्ग में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन


सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट के अंडर-8 मुकाबले में कालका पब्लिक स्कूल ने एमआरआईएस सेक्टर-46 गुरुग्राम को 6-0 से हराया। अनन्य रावत ने तीन और अविराज ने दो गोल किए। तेजस ने एक गोल किया। अंडर-10 वर्ग में एटमैक्स सेक्टर-12बी की टीम ने एमआरआईएस चार्मवुड को 3-0 से शिकस्त दी। प्रथम, रिदम सिंह और तेजस ने एक-एक गोल किया। अंडर-12 वर्ग में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम सेक्टर-46 ए की टीम ने एमआरएसए लायन्स को 4-3 से हराया। रयांश ने दो, जबकि अव्यान अग्रवाल और गर्व गुप्ता ने एक-एक गोल किया। अंडर-14 वर्ग में एनआईएफसी अकादमी ने एमआरआईएस चार्मवुड को 10-0 से हराया। तनिश और उपासित तनेजा ने चार-चार गोल किए। नित्या और वीर पंडित ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed