फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   junk shop in arawali gets fire

अरावली में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

Wed, 19 Feb 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
junk shop in arawali gets fire
अरावली में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग
विज्ञापन

फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी गेट नंबर तीन के सामने अरावली के जंगल में अवैध रूप से बनाया गए कबाड़ गोदाम में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। कबाड़े में केमिकल व रबड़ का कचरा होने व तेज हवा चलने के कारण कुछ पलों में आग काफी फैल गई। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, केमिकल व रबड़ में लगी आग से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई।
सेव अरावली से जुड़े संजय कुमार ने बताया कि कॉलोनी के सामने ही अरावली के जंगल में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कबाड़े का गोदाम बना रखा है। गोदाम में रबड़ वेस्ट के अलावा कंपनियों से आने वाला कचरा व केमिकल शामिल है। बुधवार शाम को अचानक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। केमिकल व रबड़ होने के कारण आग तेजी से फैली, जोकि एक एकड़ से अधिक इलाके में फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

संजय के अनुसार रबड़-केमिकल के कारण आसमान में धुएं के काले बादल छा गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से कई पेड़ जल गए। संजय के अनुसार सेव अरावली कई बार वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य एजेंसियों को कबाड़ गोदाम हटवाने के लिए शिकायत कर चुकी हैं, मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। यदि कबाड़ गोदाम हटा दिया जाता तो शायद आग लगने की नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को हुई सांस लेने में परेशानी
आग लगने के कारण सैनिक कॉलोनी सहित आसपास की सोसाइटियों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रबड़ के कचरे में आग लगने से उसका काला धुआं दूर तक फैल गया, जिससे लोगों को खांसी होने लगी। लोगों ने घरों की खिड़कियां दरवाजे बंद कर लिए ताकि धुएं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed