फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   junior engineers fight on the road

तोड़फोड़ करने पहुंचे निगम के दो जेई भिड़े, हाथापाई

Thu, 27 Feb 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
junior engineers fight on the road
तोड़फोड़ करने पहुंचे निगम के दो जेई भिड़े, हाथापाई
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी तीन सी ब्लॉक में बृहस्पतिवार दोपहर तोड़फोड़ करने पहुंचे नगर निगम के दस्ते में शामिल दो कनिष्ठ अभियंता (जेई) आपस में ही भिड़ गए। दोनों में सड़क पर ही हाथापाई होने लगी। इस पर दस्ते में मौजूद निगम कर्मचारियों ने दोनों को छुड़वाकर मामला शांत करवाया।

निगम आयुक्त डॉ. यश गर्ग को शिकायत मिली थी कि मेट्रो रोड एनआईटी तीन सी ब्लॉक में एक अवैध निर्माण हो रहा है। इस पर निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए थे। उन्होंने बड़खल क्षेत्र में तैनात जेई सुमेर सिंह को मौके पर कार्रवाई करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई के दौरान दूसरे क्षेत्र में तैनात जेई महेंद्र भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बनाया। इस पर दोनों जेई आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब तक मौके पर मौजूद निगम कर्मचारी दोनों को समझाते तब तक दोनों में हाथापाई होने लगी। किसी तरह कर्मचारियों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई रोककर दस्ता वापस लौट आया। इस घटना के बारे में निगम आयुक्त यश गर्ग ने जांच करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed