{"_id":"6887d1c316b85514b40e9a62","slug":"judicial-custody-of-suspected-terrorist-abdul-rehman-extended-till-august-11-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48078-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी
विज्ञापन
सोमवार को वीसी के जरिये किया गया अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बांस रोड पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये संदिग्ध आतंकी को पेश किया गया। एसटीएफ की ओर से मामले में अभी चालान पेश नहीं किया गया है। इसके चलते अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत आगे बढ़ा दी है।
संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को दो मार्च को बांस रोड पाली से गिरफ्तार किया गया था। पलवल एसटीएफ और गुजरात एटीएस ने इसे काबू किया था। आरोपी के पास से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर मिले थे। इन विस्फोटक को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय किया था। मामले में एसटीएफ की जांच अभी चल रही है। एसटीएफ अभी तक अब्दुल रहमान के अलावा अन्य किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसटीएफ के चालान पेश करने के बाद अब केस में ट्रायल शुरू होगा।