फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Job fair at Women's ITI tomorrow.

Faridabad News: महिला आईटीआई में रोजगार मेला कल

Wed, 14 Oct 2026 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Job fair at Women's ITI tomorrow.
आज शाम तक करवा सकेंगे पंजीकरण, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे शिरकत
विज्ञापन

100 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर की 100 से अधिक निजी कंपनियां रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी जारी सूचना के साथ उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से आज शाम तक पंजीकरण भी करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बल्लभगढ़ में फोन नंबर 0129-4607786 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।


मेले में दसवीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मेले का उद्देश्य युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोजकों को एक मंच पर लाकर रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। आयोजकों ने अभ्यर्थियों से अपने साथ बायोडाटा/रिज्यूमे की 5 से 6 प्रतियां लेकर आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed