{"_id":"653164125418977f0606fb07","slug":"jind-team-won-two-gold-and-one-silver-medals-in-the-state-level-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15688-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जींद की टीम ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जींद की टीम ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में शिक्षा विभाग की तरफ से चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग की जींद की टीम ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं रेवाड़ी की टीम एक स्वर्ण व एक रजत के साथ दूसरे स्थान पर और करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही है।
बृहस्पतिवार को आयोजित ईपी इवेंट में जींद की उमंग, खुशी व जाह्नवी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रेवाड़ी की ओर की दुआ यादव, हिरल वर्मा व प्रियंका ने बेहतरीन खेल की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में पंचकूला की अराध्या, यादवी, आर्या और श्रेष्ठा शामिल थी। इन टीम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सैबर इवेंट में जींद की अर्पिता, नव्या, गरिका व कनिका की टीम प्रथम, करनाल की इशिता, शगुन, हिमांशी व गीतिका की टीम दूसरे और फरीदाबाद की काव्या, सृष्टि, सैवी व तनीषा की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। फाइल इवेंट में रेवाड़ी की हिरल वर्मा, दुआ यादव, प्रियंका प्रथम, जींद की प्राची, निवेदिता, लक्षिता व अनुष्का दूसरे और पंचकूला की आद्या, सान्वी, स्वाति व दीप्शा तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 में वर्ग के सैबर इवेंट में हिसार, फरीदाबाद व पंचकूला क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। फाइल इवेंट में अंबाला, जींद, पंचकूला की टीम क्रमश: विजेता, प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता रही। ईपी इवेंट में जींद पहले, हिसार दूसरे और अंबाला तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 के सैबर इवेंट में फरीदाबाद पहले, जींद दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। फाइल इवेंट जींद प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय और रेवाड़ी तृतीय रहा। इसके अलावा ईपी इवेंट में रेवाड़ी, पानीपत और जींद की टीम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
--
रोहतक और सोनीपत के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
बैडमिंटन के मुकाबले ग्रेटर फरीदाबाद स्थित निजी अकादमी में चल रहे हैं। अंडर-14 का फाइनल मुकाबला रोहतक व सोनीपत की छात्राओं के बीच खेला जाएगा। अंडर-17 वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला फरीदाबाद व सिरसा और दूसरा सेमीफाइनल रोहतक व यमुना नगर के बीच होगा। अंडर-19 का पहला सेमीफाइनल फरीदाबाद व गुरुग्राम और दूसरा मुकाबला हिसार व सोनीपत के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा।
--
मुक्केबाजी में छाए खिलाड़ी
बृहस्पतिवार को खेले गए मुक्केबाजी के मुकाबले में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंडर-19 आयुवर्ग के 49-52 किलो में महेंद्रगढ़ के कुनाल, कुरुक्षेत्र के रमन दीप, भिवानी के आर्यन, गुरुग्राम के जतिन, रोहतक के सचिन ने जीत दर्ज की। 53-56 किलो में महेंद्रगढ़ के नवनीत, झज्जर के आर्यन, भिवानी के सचिन, पानीपत के तुषार ने जीत प्राप्त की। अंडर-17 वर्ग के 60 किलो में भिवानी के अर्जुन, महेंद्रगढ़ के हिमांशु, राई के रविंद्र, झज्जर के केशव, पानीपत के दिव्यम, कैथल के गौरव, जींद के जसविंदर और अरमान ने जीत प्राप्त की। 63 किलो में पलवल के देवेंद्र, रोहतक के अमन, फरीदाबाद के सुनील, हिसार के योग्य, करनाल के हर्षित, दादरी के यशजीत, सिरसा के भैरव, भिवानी के रिषभ विजयी रहे।
--
फाइनल खेलेगा फरीदाबाद
सेक्टर-12 स्थित टेनिस अकादमी में चल रही लान टेनिस प्रतियोगिता में टीम शानदार प्रदर्शन जारी है। इसके साथ ही अंडर-14 व 17 आयुवर्ग में फरीदाबाद की टीम फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीम शुक्रवार को गुरुग्राम से मुकाबला खेलेंगी। अंडर-19 का फाइनल सोनीपत व राई के बीच होगा।