{"_id":"6995fc727c8a5b8f6a09ef89","slug":"jee-mains-state-topper-anay-jain-dreams-of-studying-at-iit-delhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63237-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेईई मेंस में स्टेट टॉपर अनय जैन का आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेईई मेंस में स्टेट टॉपर अनय जैन का आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करने का सपना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में जिले के अनय जैन ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त किया। अनय की इस शानदार सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। अनय के जुड़वा भाई अरहम जैन ने भी 99.72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अनय ने बातचीत में बताया कि उन्होंने शुरुआत से ही जेईई एडवांस को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की। वे नियमित रूप से सिलेबस के अनुसार अध्ययन करते थे और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। परीक्षा से एक सप्ताह पहले उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का लगातार अभ्यास किया, जिससे उन्हें पैटर्न समझने में काफी मदद मिली। अनय ने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा।
वहीं अरहम जैन ने बताया कि वे कक्षा 10वीं से ही जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। स्कूल में चलने वाली अतिरिक्त कक्षाओं से भी उन्हें काफी लाभ मिला। अरहम का कहना है कि वे प्रत्येक दिन एक टाइम टेबल बनाते थे और उसी के अनुसार पढ़ाई करते थे। हर दिन यह तय करते थे कि कौन सा अध्याय अच्छे से पढ़ना है।
विज्ञापन
घंटों के हिसाब से नहीं, मन से की पढ़ाई
दोनों भाइयों का कहना है कि उन्होंने कभी घंटों गिनकर पढ़ाई नहीं की, बल्कि मन लगाकर और पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की। उनका मानना है कि गुणवत्ता वाली पढ़ाई ज्यादा जरूरी होती है, न कि केवल लंबे समय तक किताब के सामने बैठे रहना। अरहम ने बताया कि परीक्षा के दौरान थोड़ा तनाव महसूस हुआ, जिसके कारण कुछ अंक कम रह गए, लेकिन वे जेईई एडवांस में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। अनय ने बताया कि वे आगे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके बाद ही वे अपने भविष्य की आगे की योजना तय करेंगे।
अनय और अरहम मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं और ग्रेटर फरीदाबाद की रेजॉर्ट सोसाइटी में रहते हैं। उनके पिता श्रियांस जैन और माता शालिनी जैन दोनों चिकित्सक हैं। पिता सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर-19 में कार्यरत हैं। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया।