{"_id":"60392e818ebc3ee8fb04144e","slug":"jc-bose-university-student-entered-in-finale-faridabad-news-noi568060419","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयकाथॉन-2021 के फाइनल में पहुंचे विवि के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयकाथॉन-2021 के फाइनल में पहुंचे विवि के छात्र
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय (विवि) के विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार की ओर से टॉयकाथॉन-2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। विद्यार्थियों के दो अभिनव विचारों को प्रतियोगिता में अंतिम चरण के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर में शानदार प्रदर्शन के लिए छात्र टीम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत टॉयकाथॉन-2021 को भारतीय सभ्यता, इतिहास, संस्कृति, पौराणिक कथाओं और लोकाचार पर आधारित टॉय एंड गेम्स की अवधारणा पर डिजाइन किया गया है। यह एक अंतर-मंत्रालयीय पहल है। कुलपति ने बताया कि जेसी बोस विवि के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की छह छात्रों की टीम में वंडर जोन टीम लीडर खुशी गुप्ता के अलावा महक यादव, अनन्या, अभिनव कुमार, हार्दिक मेहता और केशव शामिल हैं। टीम के नवोन्मेषक विचार (इनोवेटिव आइडिया) दो खिलौनों को लेकर हैं। इसमें एक 11 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बोर्ड गेम और दूसरा 8 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित गेम है। अब टीम ग्रैंड फिनाले के लिए व्यावहारिक कार्यान्वयन के लिए अपने विचारों पर काम करेगी।
इस दौरान कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अध्यक्ष प्रो. कोमल भाटिया, लिबरल आर्ट्स एंड मीडिया स्टडीज के अध्यक्ष प्रो अतुल मिश्रा, इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष प्रो. लखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सपना गंभीर और संयोजक डॉ. पारुल तोमर भी उपस्थित रहे।