{"_id":"69ebb8fc2e6020b3c20359a4","slug":"jasola-super-kings-won-by-three-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68328-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन विकेट से जीता जसोला सुपर किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन विकेट से जीता जसोला सुपर किंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निश्चय स्पोर्ट्स क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जसोला सुपर किंग ने उत्तराखंड वॉरियर्स को तीन विकेट से हराया। 20 ओवर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड वॉरियर्स ने आठ विकेट पर 227 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग ने 19.5 ओवर में 231 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
उत्तराखंड वॉरियर्स से रजनीश वर्मा ने 37 गेंदों पर 64 रन बनाए जबकि गौैरव चंदीला ने 24 गेंद में 50 और रवि ने 12 गेंदों पर 31 रन बनाए। जसोला से दानिश अहमद ने तीन और मोहम्मद साहिल ने दो विकेट लिए। जसोला से दानिश अहमद ने 39 गेंदों पर 82 रन बनाए वहीं समीर ने 16 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। प्रिंस ने 30 रन का योगदान दिया। उत्तराखंड वॉरियर्स से रवि ने तीन विकेट चटकाए और गौरव चंदीला को दो विकेट मिले। दानिश अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।