{"_id":"64e4aac9b6051e182e07f1d8","slug":"jasmine-khan-first-winner-in-essay-writing-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11946-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निबंध लेखन में जैस्मिन खान प्रथम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निबंध लेखन में जैस्मिन खान प्रथम विजेता
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 11 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पाली की ओर से बुधवार को सेक्टर तीन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बल्लभगढ़ खंड स्तरीय निबंध, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 11 स्कूलों के 35 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध लेखन में जैस्मिन खान प्रथम रहीं।
इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण, लड़का-लड़की के लिए समान अवसर, न्यूट्रीशन फूड एंड वेल बीइंग एवं सेफ यूज ऑफ इंटरनेट गैजेट्स एंड मीडिया लिटरेसी विषयों पर निबंध लेखन, पोस्टर बनाओ और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने दी। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र बुधवार को आयोजित फरीदाबाद खंड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर के निबंध लेखन प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लेखन प्रतियोगिता में जैस्मिन खान प्रथम रहीं। जबकि वंशिका द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में एकता प्रथम, अंजली द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन लेखन में प्रीति प्रथम, काजल द्वितीय और चेतन्या तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर तीन राजकीय स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में डायट पाली की ओर से वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सीमा शर्मा, जलवंत सिंह, विद्यालय प्राचार्या रेणु व मनुस्मृति आदि मौजूद रहे।