{"_id":"6a987111fe388c102e075275","slug":"janmashtami-preparations-complete-at-siddhadata-ashram-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78998-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिद्धदाता आश्रम में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिद्धदाता आश्रम में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
फरीदाबाद में जन्माष्टमी केी तैयारी को लेकर रंग बिरंगी लाईटों से सजा सिद्धदाता आश्रम । स्रोत: आ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित सिद्धदाता आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आश्रम परिसर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आश्रम परिसर को रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, गुरु और ईश्वर के प्रति शरणागति तथा दिव्य रासलीला को दर्शाती झांकियां तैयार की गई हैं। श्रद्धालु इन झांकियों के माध्यम से बाल कृष्ण की लीलाओं, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पर्वत, कैलाश पर्वत और राधा-कृष्ण के प्रेम का दर्शन कर सकेंगे।