फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IVF center will start soon in medical college

Faridabad News: जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज में आईवीएफ सेंटर

Wed, 18 Sep 2024 05:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
IVF center will start soon in medical college
23 सितंबर को स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से निरीक्षण करने के लिए आ रही है टीम
विज्ञापन

हेमलता रावत
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डेढ़ साल से बने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर (आईवीएफ) जल्द ही शुरू होने वाला है। 23 सितंबर को प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से निरीक्षण करने के लिए टीम आ रही है। जिसके बाद महिलाओं को आईवीएफ के लिए दिल्ली रेफर नहीं किया जाएगा। यह दिल्ली एनसीआर में दूसरा अस्पताल होगा, जहां आईवीएफ सेंटर को शुरू किया जा रहा है।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डीन डॉ. अनिल कुमार पांडे ने बताया कि आईवीएफ सेंटर को बने हुए करीब डेढ़ साल से ऊपर हो गया है। इस सेंटर में महिला व पुरुष दोनों का उपचार होगा। इसमें आधुनिक तकनीक के उपकरणों का प्रयोग कर उपचार किया जाएगा। इसमें लेजर तकनीक से महिलाओं का उपचार किया जाएगा। जिसके लिए मरीजों को बाहर लाखों रुपये देने होते हैं। वहीं बीमाकृत व्यक्तियों को यह सुविधा अस्पताल में फ्री में मिलेगी। डॉ. ए के पांडे ने बताया कि उनको कुछ दिन पहले एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें सेंटर का निरीक्षण करने के लिए 23 सितंबर को टीम आ रही है। टीम में चेयरपर्सन एडीसी के साथ सीएमओ वाइस चेयरपर्सन, पीएनडीटी के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सचिव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला रोग विशेषज्ञ तथा जिला न्यायवादी बतौर सदस्य शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

----

दिल्ली एनसीआर में दूसरा सेंटर होगा
दिल्ली एनसीआर में ईएसआई कारपोरेशन का यह दूसरा सेंटर होगा। जहां आईवीएफ सेंटर होगा। पहला सेंटर बसई दारापुर पीजी इंस्टीट्यूट, दिल्ली में चल रहा है। मगर वहां आईवीएफ के ज्यादा केस आने पर महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है। लगभग चार वर्ष पहले हिसार निवासी एक महिला को आईवीएफ के मामले में फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भेजा गया था। यहां से महिला को दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया गया था। यह सेंटर शुरू होने के बाद यह दूसरा अस्पताल होगा जहां आईवीएफ की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
टीम निरीक्षण को लेकर उनकी ओर से तैयारी की जा रही है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले एक महीने में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। जिसके बाद आईवीएफ के मरीजों को उपचार के लिए रेफर नहीं किया जाएगा।
-डॉ. नीलिमा चौधरी, विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article